अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया जाने वाला पुरस्कार है। इस पुरस्कार का आरंभ 1961 में किया। इसके तहत 5 लाख रुपए की राशि एवं प्रशास्ति पत्र दिया जाता है। पुरस्कार का वितरण प्रतिवर्ष 29 अगस्त (ध्यानचंद के जन्म दिवस ) को राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।