स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैन संत यति यतन लाल महासमुंद मानवीय सद्भाव से पूर्ण सेवा की मूर्ति थे। उनका जन्म राजस्थान बीकानेर में सन् 1894 ई. में हुआ। रायपुर ( छत्तीसगढ़ ) में शिक्षा प्राप्त करने वाले यति यतन लाल ने 1930 ई. के सविनय अवज्ञा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके तथा शंकरराव गनौदवाले के नेतृत्व में महासमुंद में जंगल सत्याग्रह हुआ। यह विवेक वर्धन आश्रम से सम्बन्ध थे।