9वें दक्षेस खेलों का आयोजन वर्ष 2004 में पाकिस्तान में हुआ। इसका शुभारंभ इस्लामाबाद के जिन्ना स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया सहयोग संगठन अर्थात् सार्क के सभी देशों ने 15 विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। भारत ने इस प्रतियोगिता में 101 स्वर्णों के साथ कुल 191 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। दक्षेस खेल 2016 का आयोजन भारत के गुवाहाटी एवं शिलांग शहर में 5 फरवरी-16 फरवरी के बीच किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत ने 188 स्वर्ण, 90 रजत एवं 30 कांस्य पदक के साथ कुल 308 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। अगले दक्षेस खेल-2019 का आयोजन नेपाल के कठमांडु एवं पोखरा में होगा।