शास्त्रीय नृत्य प्राचीन हिन्दू ग्रंथों के सिद्धांतो, तकनीकों और नृत्य के तकनीकी ग्रंथों पर पूर्ण या आंशिक रूप से आधारित है। इस तरह प्राचीनकाल से चली आ रही इन नृत्यों की पृष्ठभूमि आध्यात्मिक रही है। सदियों से कलाक्रम में जिन शास्त्रीय नृत्य शैलियों का विकास हुआ, उनमें भरतनाट्यम, ओडिसी, कथकली, कथक. कुचिपुड़ी, मणिपुरी तथा मोहिनीअट्टम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। कथकली- इस शैली का विकास केरल में हुआ है तथा यह सर्वाधिक परिष्कृत वैज्ञानिक एवं विस्तृत नियमावली वाली नृत्य शैली है। इस नृत्य की कथाएँ महाकाव्यों तथा पुराणों पर आधारित होती है। यह नृत्य केवल पुरुष कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इस नृत्य के प्रेरणा स्रोत परम्परागत लोक नाटक कुडिअट्टम और कृष्णपट्टम रहे है अर्थात् इस नृत्य में नृत्य, संगीत और अभिनय का समन्वय मिलता है।