पोताश्रय या बंदरगाह हमेशा भूखण्ड के समुद्री किनारे पर बनाए जाते हैं या प्रकृति द्वारा निर्मित किये जाते हैं। चूँकि मंगलुरू (कर्नाटक), कोचीन/कोच्चि (केरल) तथा कांडला (गुजरात) भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के किनारे स्थित है इसलिए ये पोताश्रय है। भारत में 13 बड़े और अंतर्राष्ट्रीय पोताश्रय है। (पोताश्रय - पोत + आश्रय अर्थात् जहाँ पानी के जहाजों को आश्रय मिलता हो) तथा पश्चिमी तट पर अवस्थित सभी भारतीय पोताश्रय प्राकृतिक पोताश्रय है जबकि पूर्वी तट पर अवस्थित सभी पोताश्रय ( अपवाद - पूर्वी तट पर सिर्फ विशाखापट्टनम (सबसे गहरा) प्राकृतिक पोताश्रय है ) कृत्रिम पोताश्रय है। बेंगलोर ( बेंगलुरू ), कर्नाटक राज्य की राजधानी और भारत की इलेक्ट्रॉनिक/ कम्प्यूटर सिटी है और इसके समीप समुद्र नहीं है इसलिए यह पोताश्रय नहीं है।