वे लक्षण, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचारित होते हैं अर्थात् जिन लक्षणों का निर्धारण जीन (DNA) के आधार पर होता है, आनुवांशिक लक्षण कहलाते हैं। आनुवांशिकता के बारे में सर्वप्रथम जानकारी आंस्ट्रिया के जीव वैज्ञानिक ग्रेगर जॉन मेंडल ( 1866 ) ने दी, इसी कारण उन्हें आनुवांशिकता का पिता कहा जाता है। चार्ल्स डार्विन एक अंग्रेज भूवैज्ञानिक, वैज्ञानिक, दार्शनिक थे, इन्होंने 'थ्योरी ऑफ इवोलूशन', 'थ्योरी ऑफ सर्वाइवल ऑफ फिटेस्ट' एवं 'थ्योरी ऑफ नेचुरल सिलेक्सन ' आदि दी है। हयूगो डी व्रिज एक नीदरलैण्डीयन पादप वैज्ञानिक थे, इन्होंने जीन के बारे में विस्तृत अध्ययन किया तथा आनुवांशिकता के सिद्धांत को दुबारा परिभाषित किया तथा इन्होंने विकास का उत्परिवर्तन (Mutation) सिद्धांत दिया।