छत्तीसगढ़ राज्य की संरचना, उत्तर में बघेलखण्ड का पठार तथा दक्षिण में दण्डकारण्य का पठार के कारण मध्य में छत्तीसगढ़ का विशाल मैदान स्थित है। जहाँ सबसे अधिक वर्षा मानसून काल में होती है अर्थात् छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी वाली शाखा से सबसे अधिक वर्षा होती है। जबकि अरब सागर वाली शाखा मध्य जुलाई तक सतपुड़ा और विंध्य के बीच से गुजरकर छत्तीसगढ़ तक वर्षा कराती है, इसलिए छत्तीसगढ़ में वर्षभर की औसत वर्षा 120−125 सेमी. तक होती है। परन्तु वर्षा का वितरण असमान है। छत्तीसगढ में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कवर्धा क्षेत्र तथा सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ प्रदेश है।