छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है। प्रदेश की लगभग 80% जनसंख्या कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग धंधों पर आश्रित है। छत्तीसगढ़ की कुल भूमि के लगभग 51.6% भाग में कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ कि कृषि मुख्यत: वर्षा पर आधारित है, क्योंकि प्रदेश में सभी स्रोतों से लगभग 33% क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। तथा यहाँ प्रमुखत: गहन निर्वहनीय कृषि की जाती है, कहीं-कहीं बागानी कृषि भी की जाती है।