यति यतनलाल की नि:स्वार्थ सेवा का आदर करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने अहिसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनें वाले व्यक्ति को यति यतनलाल सम्मान दिये जाने का निर्णय लिया है। पहला सम्मान- डॉ. हरिप्रसाद एवं रमेश मालिक को प्राप्त हुआ, जबकि वर्तमान (2015) में तेजकरण जैन को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। रायपुर जिले के रल्न संत सेनानी यति यतनलाल का जन्म 1894 में राजस्थान के बीकानेर में हुआ था।