ग्रीस के वैज्ञानिकों और दार्शनिकों ने सबसे पहले पृथ्वी के बारे में बताया जैसे, पृथ्वी गोल है तथा यह दो भागों उत्तरी गोलार्द्ध एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में बटी हुई है, इसके तत्काल बाद उन्होंने दिनों की गणना के आधार पर (कौन सा दिन ज्यादा बड़ा है) बेल्ट (Belt) या क्लिमा (Klima) या क्लाइमेट (Climate) शब्द दिया, जिसके अनुसार विषुवत वृत्त से दूर जाने पर दिन का आकार बढ़ता जाता है इसलिए उन्होंने पहला क्लिमा 12 घण्टे 30 मिनट (जो सामान्य दिन 12 घण्टे से बड़ा था) का दिया। इसके बाद इंग्लिश में इस शब्द को क्लाइमेट के रूप में लिया गया जिसका मतलब 'जलवायु' होता है। जलवायु किसी स्थान विशेष पर कई सालों के औसत मौसमी घटनाओं और अन्य आकस्मिक घटनाओं के योग को कहते हैं।