औद्योगिक विकास केन्द्र सिरगिट्टी, बिलासपुर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र तिफरा आता है। अर्थात् बिलासपुर जिले में दो वृहत औद्योगिक क्षेत्र दगोरी व सिलपटरी और दो औद्योगिक विकास क्षेत्र सिरगिट्टी वा तिफरा स्थापित किये गए हैं। बिलासपुर में SEZ और अपेरेल ट्रेनिंग और डिजाइन सेन्टर भी स्थापित करने की योजना है तथा रेल सामग्री कॉम्प्लेक्स भी बिलासपुर में स्थापित किया जाएगा।