15 मार्च, 1950 को प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं के सम्पूर्ण दायित्वों को एवं विकास में भागीधारिता निभाने के लिए एक कार्यकारी आदेश द्वारा योजना आयोग की स्थापना की। वर्तमान भारत के प्रधानमंत्री ( 15 वें ) श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 1 जनवरी, 2015 को योजना आयोग को भंग करके नीति आयोग की स्थापना की। नीति (NITI- National } Institute of Transforming India) आयोग की संरचना एवं उत्तरदायित्वों में सम्पूर्णत: परिवर्तन किया गया है। नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री (पदेन) श्री नरेन्द्र मोदी, उपाध्यक्ष- श्री अरविंद पानगड़िया (अर्थशास्त्री) तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)- अमिताभ कांत बने। इसके तीन पूर्ण कालिक सदस्य (श्री विवेक देवराय ( अर्थशास्त्री), डॉ. V.K. सारस्वत ( पूर्व ISRO & DRDO अध्यक्ष) तथा प्रो. रमेश चंद्र ( कृषि विशेषज ) तथा 4 पदेन सदस्य ( केबिनेट मंत्री ) - गृह, वित्त, रेल, कृषि मनोनित हुए।