छत्तीसगढ़ राज्य भारत का सीमा आबद्ध राज्य है, जिसकी सीमा 7 राज्यों से लगती है। सबसे लम्बी सीमा उड़ीसा राज्य से तथा सबसे छोटी सीमा आंध्र प्रदेश से लगती है। राज्य के 27 जिलों में से 9 जिलों की सीमा किसी भी राज्य से नहीं लगती है अर्थात् 9 जिलें राज्य सीमा आबद्ध है। ये 9 जिलें है- सरगुजा, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतारा, दुर्ग, बालोद तथा दंतेवाड़ा इत्यादि।