राजा चक्रधर सिंह- शास्त्रीय नृत्य कला कत्थक नृत्य के लिए प्रसिद्ध है। ये कत्थक के विख्यात नृत्याकार थे। छत्तीसगढ़ के अन्य कत्थक नृत्याकार। नृत्यांगना निम्न है-कार्तिक राम, कल्याण दास, फिरतु महाराज, वासंती वैष्णव, आरती जैन आदि। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ संगीत एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले व्यक्ति या साधक को ( राष्ट्रीय स्तर पर ) चक्रधर सम्मान से ( एक प्रशस्ति पत्र एवं 2 लाख रू.) सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2001 के लिए विख्यात गायिका श्रीमती किशोरी अमोनकर को यह सम्मान (प्रथम) प्राप्त हुआ था।