वर्ष 2000 में राज्य में शासकीय स्रोतों से प्राप्त डेटा के अनुसार, लगभग 13.28 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिचाई होती थी, जो कुल बोये गए क्षेत्र का 23% थी। एक आंकलन के अनुसार, राज्य में 43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई सुविधा निर्मित की जा सकती है , जिसमें सतही जल से 33.80 लाख एवं भू जल से 9.20 लाख हेक्टेयर भूमि की सिचाई की जा सकती है। राज्य गठन के बाद राष्ट्रीय औसत 48.90% के समकक्ष लाने के लिए शासन द्वारा सिचाई योजनाओं के क्रियान्वयन को उच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश में वर्तमान (2013-14) में अब तक कुल 19.04 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिचाई क्षमता सृजित की जा चुकी है, जो कुल बोये गए क्षेत्र का लगभग 34.2% है। राज्य में मुख्यत: नहर, नलकूप, तालाब एवं कुएँ से सिंचाई की जाती है , जिसका कुल सिचाई में लगभग 52.0% का योगदान (लगभग 10 लाख हेक्टेयर भूमि पर ) है। राज्य का सबसे सिचित जिला रायपुर (73\% भूमि सिंचित) तथा सबसे कम सिंचित जिला दंतेवाड़ा (0\% भूमि सिंचित ; सिर्फ मानसून पर निर्भर ) है।