1 जुलाई, 2015 को भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत की। जिसका मुख्य उद्देश्य-भारतीय नागरिकों को डिजिटल बनाना, सरकारी सेवाओं को सीधे मनुष्यों/नागरिकों को एक क्लिक से उपलब्ध कराना, ई- गवर्नेंस सूचना प्रौद्योगिकी का विकास पारदर्शिता तथा प्रशासन को आम नागरिकों के लिए आसान बनाना है। इसी कड़ी में जुलाई 2015 में दिल्ली में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक डिजिटल भारत सप्ताह मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।