Concept:भाषा सीखने-सिखाने के लिए सबसे आवश्यक है समृद्ध भाषिक वातावरण, जहाँ बच्चे सहजता से भाषा का प्रयोग कर सकें।
Explanation:बच्चे भाषा दो रूपों में सीखते हैं: भाषा अर्जन (स्वाभाविक और अनौपचारिक) और भाषा अधिगम (प्रयासपूर्ण और औपचारिक)।
समृद्ध भाषा-परिवेश में बच्चों को भाषा सुनने, देखने और बोलने के अधिक अवसर मिलते हैं।
यह वातावरण बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता और मौखिक अभिव्यक्ति को बढ़ाता है।
पाठ्य-पुस्तक, परीक्षा या दृश्य-श्रव्य सामग्री सहायक हो सकती है, परंतु भाषा सीखने के लिए सबसे अनिवार्य शर्त समृद्ध भाषिक परिवेश है।
इसलिए हिंदी भाषा सीखने-सिखाने के लिए समृद्ध भाषा-परिवेश की उपलब्धता अनिवार्य है।
Answer:B. समृद्ध भाषा-परिवेश की उपलब्धता