Test Index

CTET Paper II (Mathematics and Science) May 2016 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 129-135
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प चुनिए :
"इस देश ने हमारे लिए क्या किया है जो हम उसकी इज्जत करें !” भाई ने बेरुखी से कहा।
यह सुनकर ऋतु का मन खिललता से भर गया । वह उन्हें कैसे समझाए कि जननी-जन्मभूमि तो हमारे लिए सदा वंदनीय है। जिस ज़मीन पर हम पैदा हुए, जिसके अन्न-पानी से हम जीते हैं, जिसकी हवा में हम साँस लेते हैं उसकी हम इज्जत न करें, यह कैसी बात है! राष्ट्रष्वज या राष्ट्रगान का सम्मान हमारी माँ का, हमारा अपना सम्मान है।
उसने किसी तरह खाना खाया और अपने कमरे में चली आई । रात भर नींद नहीं आई । नई पीढ़ी के वर्तमान और भविष्य के बारे में सोचती रही । जागरण की बेला में नींद आने लगी । सुबह किसी तरह उठी और तैयार होकर स्कूल गई। राष्ट्रध्वज फहरा तो मन उल्लास से भर गया । छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के समेत स्वर में राष्ट्रगान गूँज उठा । एक दिव्य वातावरण बन गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, मिठाइयों बंटीं।
ऋतु इन तीन रंगों की तीन पट्टियों का महत्त्व जानती है । उस त्याग और बलिदान के बारे में उसने पढ़ा है जिससे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम अपने देश पर गर्व कर सकें। उसने निश्चय किया कि वह भाई को आज जरूर यह सब बताएगी । वह इतना नादान नहीं है कि न समझ सके।
© examsnet.com
Question : 134 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: