Concept:भाषा का विकास समाज और संस्कृति के संपर्क में आने से होता है। मनुष्य में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता होती है, पर वह सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में ही वास्तविक रूप में विकसित होती है।Explanation:भाषा और समाज का गहरा संबंध है। मनुष्य तब ही भाषा सीख पाता है जब उसे एक भाषायी समाज प्राप्त हो। समाज के माध्यम से ही भाषा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचती है।यदि मनुष्य से भाषा छीन ली जाए तो उसकी सामाजिक संरचना ध्वस्त हो जाएगी। इसी प्रकार यदि किसी व्यक्ति को समाज से अलग कर दिया जाए तो भाषा भी मृत हो जाती है।भाषा सामाजिक जीवन का आधार है। वह विचारों की अभिव्यक्ति और आदान-प्रदान का साधन है। साथ ही भाषा संस्कृति की वाहक होती है। मानव शिशु अपने परिवार और समाज में बोली जाने वाली भाषा को सीखता है। इसलिए भाषा का विकास सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश पर निर्भर है। अतः सभी भाषिक विकास सामाजिक-सांस्कृतिक माध्यम से होते हैं।Answer:B. सामाजिक-सांस्कृतिक