Test Index
CTET Paper II (Social Science) 8 Feb 2026 Solved Paper
Show Para
Question Numbers: 129-135विज्ञापन का सामान्य अर्थ किसी प्रकार की नयी सूचना को जन-जन तक पहुँचाना है। यह सूचना सरकार द्वारा दी जाने वाली घोषणाएँ भी हो सकती हैं या फिर किसी नव शोधित, उत्पादित या निर्मित वस्तु के प्रचार से भी संबंधित हो सकती है। सामान्य-विशेष सभी तक विज्ञापित करने का काम प्राचीन काल में भी होता था और आज के युग में तो इसकी अनिवार्यता ही जा रही है। ढिंढोरा पीटना, मुनादी करना ये सब विज्ञापन के ही रूप थे। पुस्तकों के प्रकाशन व रेडियो के आविष्कार के साथ विज्ञापन के क्षेत्र में क्रान्ति आई। सभी प्रकार के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन, नौकरी, उपलब्धि, बढ़ती यहाँ तक की वर-वधु की खोज यह भी विज्ञापन के क्षेत्र में आ गए हैं। यह कुला के साथ-साथ एक व्यवसाय भी बन गया है। पत्र-पत्रिका, रेडियो, टी.वी., फिल्में ये सब विज्ञापन के सशक्त साधन हैं।
Go to Question: