Test Index
IBPS RRB Office Assistant Mains 6 Oct 2024 Shift 1 Paper
Show Para
Question Numbers: 131-136
निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
खेलों का सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि वे हमारी मांसपेशियों को दृढ़ करते हैं, शरीर के विषैले पदार्थों को पसीने के रूप में बाहर निकालते हैं, रक्त को शुद्ध करते हैं तथा शरीर में रक्त संचार को बढ़ाते हैं इनसे शरीर को ऑक्सीजन अधिक मात्रा में प्राप्त होती है वक्ष दृढ़ होता है, पैर मज़बूत होते हैं और शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर बलवान बनता है, अनावश्यक मोटापा कम हो जाता है और मोटापे से होने वाली बीमारियों से शरीर की रक्षा होती है खेलने से जठराग्नि प्रज्ज्वलित होती है, खुल कर भूख लगती है तथा पाचन क्रिया ठीक रहती है। मनुष्य के समस्त क्रिया कलापों का माध्यम शरीर ही है। खेलों से मनुष्य में कई चारित्रिक गुणों का विकास होता है। टीम बना कर खेले जाने वाले खेलों; जैसे - हॉकी, फुटबॉल आदि में कुशल खेल, साथी खिलाड़ियों को छोटे- छोटे पास दे कर खेलना माना जाता है। इससे खिलाड़ियों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बढ़ती है। इसी प्रकार खेल में व्यक्ति का प्रार्थमिक लक्ष्य जीत प्राप्त करना होता है। एक- एक रन, गोल, अंक आदि के लिए खिलाड़ी अपनी पूरी शक्ति लगा देता है। इस भावना का जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी लाभ मिलता है। व्यक्ति प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त करना ही जीवन का लक्ष्य मान लेता है और उसके लिए तन - मन- धन से प्रयास करता है। यह माना जाता है कि खेल और ताकत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यह सत्य है कि खेल में भागीदारी करने वाले एक व्यक्ति के पास सामान्य व्यक्ति (जो व्यायाम नहीं करता)से अधिक ताकत होती है खेलों में रुचि रखने वाला व्यक्ति महान शारीरिक ताकत विकसित कर सकता है और किसी भी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल में भागीदारी करने के द्वारा अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकता है। खेल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, शारीरिक समन्वय बनाए रखने, शरीर की ताकत को बढ़ाने और मानसिक शक्ति में सुधार करने में मदद करता है।

© examsnet.com
Question : 131 of 200
Marks:
+1,
-0
Go to Question: