Concept:उपसर्ग वे अक्षर या अक्षर समूह हैं जो किसी शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन लाते हैं। 'प्रागैतिहासिक' में 'प्राक्' उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है।Explanation:'प्रागैतिहासिक' का संधि विच्छेद 'प्राक् + ऐतिहासिक' होता है। यह व्यंजन संधि का उदाहरण है। यहाँ 'प्राक्' एक संस्कृत उपसर्ग है जिसका अर्थ 'पहले' या 'प्राचीन' होता है। व्यंजन संधि के नियम के अनुसार, 'प्राक्' में 'क्' के बाद स्वर 'ऐ' आने पर 'क्' अपने वर्ग के तीसरे वर्ण 'ग्' में बदल जाता है, जिससे 'प्रागैतिहासिक' शब्द बनता है। अन्य विकल्प – 'प्राग', 'प्रा', और 'प्रागैति' – इस शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग नहीं हैं। अतः सही उत्तर 'प्राक्' है।Answer:A. प्राक्