Concept:देशज शब्द वे हैं जो भारत की क्षेत्रीय भाषाओं से हिंदी में आए हैं, जबकि विदेशज शब्द अन्य देशों की भाषाओं से लिए गए हैं।Explanation:प्रस्तुत विकल्पों में से केवल 'धड़ाम' देशज शब्द है।अन्य तीनों शब्द विदेशज (आगत) हैं –
विदेशज
अर्थ
पतलून (पुर्तगाली)
पैंट, सीधे पायँचों तथा जेबों वाला एक तरह का वस्त्र।
लाश (तुर्की)
मृत प्राणी का शरीर, मृतदेह, शव, मुर्दा।
औरत (अरबी)
महिला, नारी, स्त्री, पत्नी।
यहाँ देशज और विदेशज शब्दों की स्पष्ट परिभाषा दी गई है –
देशज शब्द - ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए, जैसे – थैला, लोटा, टाँग, पगड़ी आदि।
विदेशज/आगत शब्द - अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए, जैसे – अदालत, ऑफिसर, बुखार, हज़म आदि।