Concept:तत्सम शब्द वे हैं जो संस्कृत से बिना किसी बदलाव के हिंदी में लिए गए।Explanation:'आप' शब्द 'आत्मा' का तद्भव रूप है। अतः 'आत्मा' ही आप का उचित तत्सम शब्द है।अन्य विकल्प: 'निज' का अर्थ अपना है, 'अपनापन' का अर्थ आपसी प्रेम है, और 'आत्मजा' का अर्थ बेटी है – ये सभी 'आप' के तत्सम नहीं हैं।
तत्सम
ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।
कूप, उष्ट्र, पंचम आदि
अर्द्ध तत्सम
ऐसे शब्द जो संस्कृत से थोड़ा परिवर्तित होकर हिंदी में आए हैं।
कार्य से कारज, धैर्य से धीरज आदि
तद्भव
संस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं।