Concept:द्विगु समास में पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है और समस्त पद एक समूह या समाहार को दर्शाता है।Explanation:'चौराहा' शब्द का विग्रह है – चार राहों का समूह। यहाँ 'चार' संख्यावाचक है, इसलिए यह द्विगु समास है। अन्य विकल्पों की परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं:
समास का नाम
परिभाषा
उदाहरण
अव्ययीभाव समास
जिस समास में पहला पद (पूर्वपद) अव्यय तथा प्रधान हो'।
जन्म से लेकर = आजन्ममति के अनुसार = यथामति।
कर्मधारय समास
जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो। पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं।
कमल के समान नयन = कमलनयनमहान है जो देव = महादेव
द्विगु समास
जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।
दो पहरों का समूह = दोपहरतीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।
द्वंद्व समास
जिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच ‘तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या ‘और’ का प्रयोग होता हो।
अन्न और जल = अन्न-जलअपना और पराया = अपना-पराया।
इस प्रकार 'चौराहा' द्विगु समास का उदाहरण है।Answer:विकल्प C (द्विगु) सही है।