Concept:कंठ्य ध्वनियाँ कंठ (गले) से उच्चारित होती हैं और 'क' वर्ग में आती हैं।Explanation:कंठ्य ध्वनि का वर्ग 'क' वर्ग है, जिसमें क, ख, ग, घ, ङ शामिल हैं।प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से केवल 'क' इसी वर्ग का सदस्य है।अन्य विकल्प अलग-अलग वर्गों से हैं:
विकल्प
वर्ग
च (च वर्ग)
च,छ,ज,झ,ञ
ट(ट वर्ग)
ट,ठ,ड,ढ,ण
त (त वर्ग)
त,थ,द,ध,न
अतः 'क' ही कंठ्य ध्वनि का सही उदाहरण है।Additional Information व्यंजन और उसके उदाहरण:-
व्यंजन की परिभाषा
उदाहरण
जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं।
क, ख, ग, घ आदि
स्पर्श व्यंजन
च, छ, ज, ट, ठ आदि।
ऊष्म व्यंजन
श, ष, स, ह आदि।
अंतःस्थ व्यंजन
य, र, ल, व आदि।
संयुक्त व्यंजन
क्ष, त्र, ज्ञ आदि।
आगत व्यंजन
ज़, फ़ आदि
अनुनासिक
ङ, ञ, ण, न, म
श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण।
क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि
उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन।