Concept:समास में जब उत्तर पद (दूसरा शब्द) प्रधान होता है और बीच की विभक्ति लुप्त हो जाती है, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।Explanation:‘पाठशाला’ का समास विग्रह है – “पाठ के लिए शाला”।यहाँ ‘के लिए’ (संप्रदान कारक चिह्न) का लोप हुआ है।अतः यह संप्रदान तत्पुरुष समास का उदाहरण है।अन्य विकल्पों की व्याख्या नीचे दी गई है।