Concept:विदेशी शब्द वे होते हैं जो अन्य देशों की भाषाओं (जैसे अंग्रेजी, अरबी, फारसी) से हिंदी में आए हैं।Explanation:प्रश्न में दिए गए शब्दों में से 'टिकट' अंग्रेजी भाषा का शब्द है, इसलिए यह विदेशी (आगत) शब्द है।'मध्य', 'मयूर' और 'वचन' तीनों तत्सम शब्द हैं, जो संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में शामिल हुए हैं।अतः इनमें केवल 'टिकट' ही विदेशी शब्द है।नीचे शब्दों के विभिन्न प्रकारों की तालिका दी गई है:
शब्द
परिभाषा
उदाहरण
तत्सम शब्द
ऐसे शब्द जिन्हें बिना किसी परिवर्तन के संस्कृत से हिन्दी में शामिल कर लिया गए हों।
जैसे - आम्र, उष्ट्र, ऐश्वर्य, षष्ठी आदि।
तद्भव शब्द
ऐसे शब्द जो संस्कृत से हिंदी में आने पर उनका रूप बदल गया।
जैसे - आग, खीर, छत आदि।
देशज शब्द
ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए ।
जैसे – थैला, लोटा, टाँग, पगड़ी आदि।
विदेशज/ आगत/ विदेशी शब्द
अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल हैं।
जैसे - अदालत, ऑफिसर, बुखार, हज़म आदि।
संकर शब्द
हिंदी में वे शब्द जो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बनाए गए हैं, संकर शब्द कहलाते हैं।