Concept:यह व्यंजन संधि का उदाहरण है जहाँ 'त्' के बाद 'ड' आने पर 'त्' का 'ड्' हो जाता है।Explanation:'उड्डयन' का सही संधि-विच्छेद है उत् + डयन।यहाँ 'त्' (उत् का अंतिम वर्ण) और 'ड' (डयन का पहला वर्ण) मिलते हैं।व्यंजन संधि के नियमानुसार 'त्' + 'ड' = 'ड्ड' होता है। अतः 'उत् + डयन' मिलकर 'उड्डयन' बनता है।अन्य विकल्प गलत हैं।संधि के प्रकारों की तालिका नीचे दी गई है:
संधि
स्वर संधि
स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है, जैसे – विद्या + अर्थी = विद्यार्थी, महा + ईश = महेश।
व्यंजन संधि
एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है, जैसे - अहम् + कार = अहंकार, उत् + लास = उल्लास।
विसर्ग संधि
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है, जैसे – दुः + आत्मा = दुरात्मा, निः + कपट = निष्कपट।