भारत और अमेरिका (USA) के बीच 10 अक्टूबर, 2008 को भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी तथा अमेरिका के विदेश मंत्री या सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कोन्डोलीजा राइस के बीच वाशिंगटन D.C में सिविल नाभिकीय समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इसे ही 123 समझौता भी कहा जाता है। इस समझौते की घोषणा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश द्वारा भारत की यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ 2 मार्च, 2006 को गई थी। नोट- नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) द्वारा 2008 में भारत से प्रतिबंध हटाने के पश्चात् फ्रूंस ऐसा पहला देश था, जिसने भारत के साथ नागरिक परमाणु समझौता ( 28 सितम्बर, 2008) किया था।