48 सदस्यीय नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) ने 6 सितंम्बर, 2008 को अंतर्राष्ट्रीय परमाणिवक ऊर्जा अभिकरण (IAEA) की सिफारिश पर भारत पर से नाधिकीय आपूर्ति प्रतिबंध अपनी वियना ( आस्ट्रिया) बैठक में हृटा लिए। अब भारत असैन्य उद्देश्यों के लिए (ऊर्जा उत्पादन के लिए) किसी भी देश से परमाणु करार कर सकता है। इसी कड़ी में फ्रांस ऐसा पहला देश बना, जिसने 28 सितम्बर, 2008 को पेरिस में भारत के साथ नागरिक परमाणु समझौता किया। इसके बाद 1 अक्टूबर, 2008 को संयुक्त राज्य की कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच परमाणु करार को मंजूरी प्रदान कर दी और भारत और अमेरिका के बीच 10 अक्टूबर, 2008 को ( दूसरा देश-USA) परमाणु करार (123 समझौता ) हो गया। वर्तमान में (2017) भारत कई देशों से परमाणु समझौता कर चुका है, अभी नवम्बर, 2016 में भारत ने जापान से परमाणु समझौता किया है।