अमीर खुसरो का जन्म 1253 ई. में एटा के समीप पटियाली ग्राम में हुआ था। एक प्रमुख कवि, संगीतकार, इतिहासकार, दार्शनिक तथा विद्वान थे। खुसरो प्रसिद्ध सूफी संत निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। खुसरो को हिन्दुस्तानी खड़ी बोली का लोकप्रिय कवि माना जाता है। इन्होंने दिल्ली के सात सुल्तानों (बलबन से मुहम्मद बिन तुगलक तक) का शासन देखा था। मध्यकालीन संगीत परंपरा के आदि संस्थापक अमीर खुसरो थे। सर्वप्रथम उन्होंने भारतीय संगीत में 'कव्वाली गायन' को प्रचित किया। इनको 'तिलक', 'साजगिरी', 'सरपदा', 'सनम' आदि रागों को प्रचलित करने के कारण उन्हें 'नायक' की उपाधि प्रदान की गई थी। अमीर खुसरो को सितार व तबले के निर्माण का भी श्रेय दिया जाता है। इनको तोता-ए-हिंद भी कहा जाता है।