गुजरात में चालुक्य वंश (सोलंकी वंश ) का संस्थापक मूलराज प्रथम था इसने 944 ई. में गुजरात के अन्हिलवाड़ (आधुनिक पाटन) को अपनी राजधानी बनाया। चालुक्य या सोलंकी अग्निकुण्ड से उत्पन्न राजपूत माने जाते हैं। भीम प्रथम (1022-64 ई.) इस वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था। मोढ़ेरा का सूर्य मंदिर भीमदेव या भीम प्रथम ने 1026−27 ई. (मेहसाना, गुजरात ) में बनवाया। यह मंदिर कर्क रेखा केलगभग ऊपर (23.6°N अक्षांश ) पर है। इसे सीता निचौरी और रामकुण्ड भी कहते हैं।