विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 1971 ( वार्सिलोना , स्पेन ) से किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल की। उसके बाद 1975 में खेले गए तीसरे विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में (क्वालालांपुर, मलेशिया) भारत ने पाकिस्तान को 2−1 से हराकर यह खिताब पहली बार और आखिरी बार अपने नाम किया। इस समय भारतीय हॉकी (पुरुष) टीम के कप्तान अजीत पाल सिंह ( पंजाब) थे। यह खिताब सबसे ज्यादा 4 बार पाकिस्तान ने जीता है। 2014 में खेले गए 13वें हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैण्ड्स को 6−1 से हराकर (लगातार दूसरी बार) यह खिताब अपनें नाम किया। अगला हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर (भारत) में ( 2018 में ) आयोजित किया जाएगा।