भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी बलबीर सिंह ( दोसांझ) ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें खेल श्रेणी में पहला पद्मश्री ( 1957 ) पुरस्कार मिला है। इन्होंने तीन ओलम्पिक यथा लंदन (1948) , हेलसिंकी (1952) ( उपकप्तान ) तथा मेलबॉर्न (1956) ( कप्तान ) इत्यादि, जिनमें भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीते थे, के खिलाड़ी रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) ने अब तक खेले गए ओलम्पिक्स में कुल 8 स्वर्ण (अतिम 1980 : मोस्को ओलम्पिक ) पदक जीते हैं। जबकि भारत के धावक (5 फ्लाइंग सिख ) मिल्खा सिंह को 1959 में एवं पी.टी. ऊषा (पाओली एक्सप्रेस/ Golden गर्ल ) को 1984 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।