अकबर (1556-1605 ई.) की धार्मिक नीति का मूल उद्देश्य - 'सार्वभौमिक सहिष्णुता' थी। इसे 'सुलहकुल ' की नीति अर्थात् सभी के साथ शांतिपूर्ण व्यवहार का सिद्धांत भी कहा जाता है। अकबर ने दार्शनिक एवं धर्मशास्त्रीय विषयों पर वाद-विवाद के लिए अपनी राजधानी फतेहपुर सीकरी में एक 'इबादतखाना ( प्रार्थना भवन )' की स्थापना 1575 ई. में करवायी। अकबर ने सभी धर्मों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए 1582 ई. में दीन-ए-इलाही नामक एक नया धर्म चलाया। इस नवीन संप्रदाय ( दीन-ए- इलाही) का प्रधान पुरोहित अबुल-फजल था। हिन्दुओं में केवल महेशदास (बीरबल) ने ही इसे स्वीकार किया। अकबर एक उदारवादी मुगल शासक था। इसने कई भारतीय समाज में कई कुरीतियों को समाप्त किया। जैसे इसने 1562 में दास प्रथा का अंत किया, 1563 में तीर्थयात्रा कर ( हिन्दुओं को यात्रा पर जाने के लिए देना पड़ता था ) समाप्त किया, 1564 में जजिया कर समाप्त किया तथा विधवा विवाह को बढ़ावा एवं बालविवाह को समाप्त करने का प्रयास किया।