बारदोली सत्यागह - भारतीय स्वाधीनता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वर्ष 1928 को गुजरात में हुआ। यह एक प्रमुख किसान आंदोलन था जिसका नेतृत्व वल्लभ भाई पटेल ने किया था। उस समय प्रांतीय सरकार ने किसानों के लगान में 30% तक की वृद्धि कर दी थी। पटेल ने इस लगान वृद्धि का जमकर विरोध किया। बाद में न्यायिक अधिकारी ब्रूमफील्ड और एक राजस्व अधिकारी मैक्सवेल ने संपूर्ण मामलों की जाँच की तथा 30% लगान वृद्धि को गलत ठहराते हुए इसे घटाकर 6.03% कर दिया। इस सत्याग्रह की सफलता के बाद वहाँ की महिलाओं ने एवं गाँधीजी ने मिलकर बल्लभभाई पटेल को 'सरदार' की उपाधि दी। खेड़ा सत्याग्रह ( 1918 , गुजरात ) गाँधीजी का पहला वास्तविक किसान सत्याग्रह था। जबकि सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930-31) के दौरान गाँधीजी ने दांडी मार्च (12 मार्च, 1930 से 6 अप्रैल, 1930) के दौरान नमक सत्याग्रह चलाया था। कांग्रेस ने अगस्त प्रस्ताव ( 17 अक्टूबर, 1940) के विरोध तथा युद्ध में स्वयं को अलग सिद्ध करने के लिए व्यक्तिगत सत्याग्रह ( दिल्ली चलो आंदोलन) आरंभ किया। प्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रही बिनोवा भाते थे।