1936 में अंग्रेज सरकार ( भारत सरकार ) ने हेली (Haily) राष्ट्रीय पार्क, उत्तराखण्ड में से घोषित किया, जिसका आजादी के बाद नाम जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान पड़ गया। यह राष्ट्रीय उद्यान भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान से ही 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई। दुधवा राष्ट्रीय पार्क ( 1977 ), उत्तर प्रदेश के दो राष्ट्रीय उद्यानों में एक है तथा राजाजी राष्ट्रीय पार्क. उत्तराखण्ड के 6 राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। जबकि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान ( 1955 ) मध्य प्रदेश राज्य का पहला राष्ट्रीय पार्क है। भारत में वर्तमान (2017) में कुल 103 राष्ट्रीय उद्यानों के तहत भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 1.23%(40,500 वर्ग किमी.) क्षेत्र संरक्षित है। राष्ट्रीय उद्यान- भारत सरकार द्वारा जैव विविधता और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राज्य के किसी संवेदनशील क्षेत्र में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किये जाते हैं, जहाँ लगभग सारी आर्थिक गतिविधियाँ प्रतिबंधित होती है।