यूनेस्को के 1971 के वैश्विक जैवमण्डल कार्यक्रम में 'मानव और जैवमण्डल कार्यक्रम' के तहत जैवमण्डल रिजर्व की संकल्पना प्रस्तुत की गई, जिसके अनुसार जैवमण्डल रिजर्व ऐसा क्षेत्र होगा, जहाँ वहाँ के सम्पूर्ण प्राकृतिक क्षेत्र (वनस्पति और जंतु) का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। जो सिर्फ वैज्ञानिक और प्रकृति से संबंधित होगा। विश्व के 120 देशों में कुल 669 जैवमण्डल क्षेत्र हैं। जबकि भारत में ( वर्तमान-2017) 18 जैव- मण्डल क्षेत्र संरक्षित हैं, भारत का पहला जैव-मण्डल रिजर्व, नीलगिरी जैव मण्डल रिजर्व, ( 1 अगस्त, 1986) कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल राज्य क्षेत्रों को मिलाकर घोषित किया गया। जबकि उत्तरखण्ड में स्थित नंदादेवी जैव मण्डल रिजर्व ( 1988 ) भारत का चौथा जैवमण्डल क्षेत्र है। यूनेस्को की विश्व जैवमण्डल संरक्षित क्षेत्र की सूची में भारत के 10 जैवमण्डल रिजर्व सम्मिलित है।