मैंग्रोव वनस्पति ( ज्वारीय वन )-समुद्र में तटवर्ती किनारों पर खारे और लवणीय पानी में पनपने वाली वनस्पति ( जो पानी के ऊपर पनपती है, जिनकी जड़े पानी में दिखती है।) मैंग्रोव वनस्पति कहलाती है। चूँकि मैंग्रोव वनस्पति लवणीयता को सहन कर सकती है, इसलिए इन्हें हेलोफाइट्स भी कहते हैं। यह वनस्पति उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में 25° उत्तरी-दक्षिणी अक्षांशों के मध्य ही पायी जाती है। भारत में यह मुख्यत: नदियों के डेल्टाई क्षेत्रों जैसे गंगा नदी का सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, गुजरात का तटीय क्षेत्र आदि में प्रचुरता से पायी जाती है। भारत में सबसे ज्यादा मैंग्रोव वन पश्चिम बंगाल के गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी के डेल्टाई क्षेत्र सुंदरवन में पायी जाती है (भारत का लगभग 50% मैंग्रोव वन यही पाया जाता है। यहाँ का सुंदरी (प्रमुख वृक्ष) के कारण इसका नाम सुंदरवन पड़ा तथा अन्य वनस्पति प्रजाति केबड़ा , कैजुरीना एवं बेंदी मैंग्रोव वनस्पति है। इस वनस्पति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जैवविविधता तो प्रचुरता से पायी ही जाती है परन्तु चक्रवातों और सुनामी के समय में वनस्पति महाद्वीपीय कटाव ( या समुद्री) को रोकती है।