केरल राज्य के नीलगिरी पर्वत के दक्षिण में साइलैण्ट वैली राष्ट्रीय उद्यान अवस्थित है। यहाँ भारत की सबसे अधिक जैव विविधता पाई जाती है, क्योंकि यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में सम्मिलित पश्चिमी घाट ( 2007 ) के मुख्य क्षेत्रों में साइलैण्ट वैली स्थित है। यह घाटी लगभग 236 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। जबकि फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड राज्य में सबसे सुंदर स्थान एवं विश्व पर्यटन के लिए आकर्षक का केन्द्र है। यहाँ भी जैव विविधता बहुत ही है परन्तु यहाँ पर्यटन एवं सुंदरता को प्रमुखता दी गई है इसलिए फूलों का महत्त्व ज्यादा है। कश्मीर घाटी जम्मू कश्मीर राज्य की सबसे घनी आबादी वाला और ग्रीष्म कालीन राजधानी है, जबकि दामोदर घाटी - झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में बहने वाली दामोदर नदी के बेसिन को कहते हैं। यह नदी भारत के सबसे समृद्ध खनिज क्षेत्रों से होकर गुजरती है।