छत्तीसगढ़ में वर्षा की प्रकृति मानसूनी है, इसलिए जून से सितम्बर तक कुल वर्षा का लगभग 90% वर्षा होती है। जबकि पश्चिमी विक्षोभों, लौटते हुए मानसून तथा चक्रवातों के कारण जाडे के दिनों में प्रदेश में लगभग 10% वर्षा होती है। प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा 120−125 सेमी. होती है, भौतिक बनावट के कारण प्रदेश में वर्षा का वितरण असमान है। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का वितरण 100−200 सेमी. के मध्य है। यहाँ उच्च भूमि में मैदान की तुलना में अधिक वर्षा होता है। जशपुर पाट, हसदो मांड मैदान, अबूझमाड़ पहाड़ी, रायगढ़, बेसिन आदि में तुलनात्मक रूप से अधिक वर्षा होती है। नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ प्रदेश सर्वाधिक वर्षा वाला तथा कवर्धा क्षेत्र में सबसे कम वर्षा होती है।