छत्तीसगढ़ राज्य देश के प्रायद्वीपीय पठार या दक्कन के पठार का उत्तर-पूर्वी भाग है। छत्तीसगढ़ का आंतरिक भाग सपाट मैदान है। प्रदेश के चारों ओर ऊँचे उठे भाग हैं। भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ के उत्तर में बघेलखण्ड पठार का पूर्वी भाग एवं छोटा नागपुर पठार का पाट प्रदेश तथा मध्य में महानदी का विशाल मैदान ( छत्तीसगढ़ का मैदान ) तथा दक्षिण में दण्डकारण्य का पठार या बस्तर का पठार आदि से निर्मित प्रदेश है। चूँकि छत्तीसगढ़ में कुडप्पा, विंध्य और धारवाड़ एवं गोंडवाना क्रम की चट्टाने भी छितरी हुई अवस्था में मिलती हैं, इसलिए ऐसे भौगोलिक प्रदेश को अवर्गीकृत खेदार चट्टानों का विस्तार माना जाता है।