प्रदेश में कोयला का अनुमानित भण्डार 52.533 मिलियन टन है, जो देश के कुल भण्डार का 17.42% है। कोयले के भण्ड़ार की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का देश में झारखण्ड एवं उड़ीसा के बाद तीसरा स्थान है तथा कोयला उत्पादन में 2015−16 में छत्तीसगढ़ का देश में प्रथम स्थान ( 127.095 मिलियन टन ) हैं। राज्य में सबसे अधिक कोयला उत्पादन कोरबा जिले (कोरबा, गेवरा, दीपिका, कुसुमुंडा, रामपुर क्षेत्र ) से होता है तथा अन्य कोयला उत्पादक जिलें-कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर तथा रामगढ़ है।