छत्तीसगढ़ खनिज सम्पदा की दृष्टि से सम्पन्न राज्य है। राज्य में 28 मुख्य प्रकार के खनिजों का भण्डार है, जिसमें 20 प्रकार के खनिजों का खनन, विपणन किया जाता है। राज्य में 2013−14 में कुल 202 खाने वे, जो देश की कुल खानों का 5.4% है। खनिज उत्पादन मूल्य की दृष्टि से लगभग 8.7% योगदान के साथ छत्तीसगढ़ का देश में पाँचवाँ स्थान है। खनिज उपलब्धता की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का देश में तीसरा स्थान है।