छत्तीसगढ़ सरकार ने ब्याज अनुदान योजना के तहत 2012 में अपने राज्य के लघु एवं मध्यम उद्योगों को बैंकों से लिए गए सावधि ऋण पर ब्याज अनुदान दिया, जो 6% था इसके कारण छोटे उद्यमियों को सिर्फ 2% का ब्याज चुकाना पड़ा। राज्य के तकनीकी एवं अन्य व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐसे छात्र जिनकी वार्षिक आय 2 लाख से कम है. उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने जुलाई 2014 में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सिर्फ 1% दर से ब्याज भुगतान करके अनुदान या ऋण प्राप्त हो सकेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 फरवरी, 2016 को 'उद्यम आकाक्षा' योजना के तहत छोटे एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को फ्री आनलाइन रजिस्टेशन द्वारा इन उद्योगों में निवेश करनें के लिए प्रोत्साहित किया है, जिसमें निवेशकों को बहुत छूट दी जाएगी।