छत्तीसगढ़ राज्य के गठन ( 1 नवम्बर, 2000) के बाद पहले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर.एस. गर्ग थे, परन्तु ये कार्यवाहक न्यायाधीश थे। तत्पश्चात् 4 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस W.A शीशाक प्रथम मुख्य ( पूर्ण ) न्यायाधीश बने। इसके बाद जनवरी 2017 तक छत्तीसगढ़ राज्य के अब तक कुल 11 मुख्य न्यायाधीश (पूर्ण) (तथा 2 कार्यवाहक) बन चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके एच.एल.दत्तु (वर्तमान में 29 फरवरी, 2016 से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष है ) 12 फरवरी, 2007 से 18 मई, 2007 तक छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ का मुख्य न्यायाधीश 'टी, भास्करन नायर राधाकृष्णन' को बनाया गया है।