वर्तमान ( यानी 2012) में भारत के सकल पूँजी निर्माण एवं संबंधित क्रियाओं से लगभग 32% अंश भारत की GDP में योगदान देता है। पूँजी निर्माण ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें सरकार या निजी क्षेत्र सार्वजनिक या निजी निवेश द्वारा कुछ विनिर्मित या निर्मित करती है। जैसे सड़क बनाना, नई फैक्ट्रियां खोलना, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना आदि। जिससे सरकार देश की राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है तथा देश विकसित होने की दिशा में बढ़ता है।