ब्रिक्स (BRICS) ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका ) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। मूलत: 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किये जाने से पहले इसे 'ब्रिक' के नाम से जाना जाता था। ब्रिक समूह का पहला औपचारिक शिखर सम्मेलन रूस के येकातेरिनबर्ग में 16 जून, 2009 को हुआ। वर्तमान ( 2016 ) में ब्रिक्स का 8वाँ शिखर सम्मेलन भारत के गोवा में(भारत में दूसरा) अक्टूबर 2016 को आयोजित हुआ तथा मार्च 2013 में ब्रिक्स का 5 वाँ शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित किया गया। अगला शिखर सम्मेलन (9वाँ) सितम्बर 2017 में चीन के जियामेन (xiamen) में आयोजित किया गया।