जब संसद का सत्र चलता है, तो प्रति कार्य दिवस पर दोनों सदनों की कार्यवाहियों की शुरुआत प्रश्नकाल से होती है जिसका निर्धारित समय 11:00Am से 12:00 Noon होता है। इस दौरान सदन के सदस्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों से प्रश्न पूछते हैं, जिससे संसद का कार्यपालिका पर नियंत्रण सुनिश्चित होता है। प्रश्न दो प्रकार के होते हैं- 1. तारांकित प्रश्न (Q*) - ऐसा प्रश्न जिसका प्रश्नकर्ता मौखिक उत्तर चाहता है। अनुपूरक प्रश्न (Supplementry Question)-अगर तारांकित प्रश्न से प्रश्नकर्ता संतुष्ट न हो, तो वह अनुपूरक प्रश्न (मौखिक) पूछ सकता है। 2. अतारांकित प्रश्न (Q) - जिसमें प्रश्नकर्ता प्रश्न का लिखित उत्तर चाहता है, इसलिए इसमें अनुपूरक प्रश्न पूछने का विकल्प नहीं होता है। इस प्रश्न के उत्तर दिये जाने के लिए न्यूनतम 10 दिन पूर्व की सूचना दिया जाना अनिवार्य है। अल्पसूचना प्रश्न- ऐसा प्रश्न जिसमें 10 दिन पूर्व सूचना देना अनिवार्य नहीं है, और तत्काल रूप से उत्तर भी दिये जाने की आवयकता नहीं है। शून्यकाल (zero hour)-12:00 Noon से 01:00 Pm शून्यकाल में किसी भी विषय पर मतदान नहीं हो सकता है, इसलिए सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता रूप पक्ष द्वारा हमेशा यह प्रयास किया जाता है, कि किसी विषय/विधेयक पर चर्चा शून्यकाल में ही कराई जाए।